{"_id":"5d35e6b48ebc3e6d227830c2","slug":"frist-monday-of-sawan-balrampur-news-lko472213451","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था
विज्ञापन
बलरामपुर के झारखंडी मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सावन मास के प्रथम सोमवार को जिले भर के शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर भक्तों ने परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रमुख शिवालयों मेें सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
छोटी काशी के रूप में विख्यात बलरामपुर नगर के झारखंडी महादेव मंदिर में भोर पहर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। बोल बम एवं हर-हर महादेव के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। भक्तों ने जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वर नाथ मंदिर में कावंड़ियों ने भोर पहर ही जलाभिषेक कर भगवान शिव की उपासना की। यहां पर पूरे दिन श्रद्घालुओं की भीड़ जुटी रही। इसी तरह हनुमानगढ़ी मंदिर स्थित शिवालय में भी पूरे दिन भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम मंदिर में बढ़नी, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया एवं गौरा चौराहा सहित नेपाल राष्ट्र से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। श्रीदत्तगंज बाजार स्थित सोमनाथ मंदिर में जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक के लिए पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा।