फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Free coaching for competitive exams will run in two shifts

दो शिफ्ट में चलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग

Tue, 10 May 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Free coaching for competitive exams will run in two shifts
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग शुरू हो गई है। दो शिफ्ट में क्लास चलाई जाएगी। पहले दिन सीडीओ रिया केजरीवाल ने आईएएस व पीसीएस की परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों को पढ़ाया। कोचिंग क्लास में शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। आईएएस व पीसीएस के साथ ही नीट व जेईई आदि की परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जा रही है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत गरीब प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ रिया केजरीवाल ने बीते दिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों को पढ़ाते हुए कहा कि शासन स्तर से संचालित होने वाली अभ्युदय योजना गरीब व निर्धन परिवार के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। ऐसे परिवार के बच्चे जो पैसे खर्च करके तैयारी करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें निशुल्क पढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से निर्धन व असहाय परिवार के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट, सिविल सेवा व जेईई आदि की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

योजना की शुरुआत पहले से ही की जा रही है। अब क्लास भी चालू हो चुकी है। एमएलके प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की सराहना करते हुए कहा कि गरीब परिवार के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। अपने जिले में ही रहकर परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के कोआर्डीनेटर डॉ. चंदन कुुमार पांडेय ने कहा कि एमएलके में दो शिफ्ट में कोचिंग की क्लास चलाई जाएगी। दोपहर दो बजे से अपराह्न 03.30 बजे तक प्रथम पाली व अपराह्न 03.30 बजे से सायं पांच बजे तक दूसरी पाली की नियमित कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह व डीआईओएस गोविंद राम ने कहा कि अभ्युदय पोर्टल पर एक से 15 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। प्रवेश की तिथि व समय निर्धारित कर दिया गया है। जेईई की 18 मई, नीट की 19 मई, एनडीए की 20 मई व सिविल सेवा की 21 मई को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। सभी परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से अपराह्न 03.30 बजे तक निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 मई को वेबसाइट पर प्रकाशित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed