{"_id":"6339c3983d088317d52233cb","slug":"free-booster-dose-stopped-now-money-may-have-to-be-paid-balrampur-news-lko6511669133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त बूस्टर डोज बंद, अब देना पड़ सकता पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त बूस्टर डोज बंद, अब देना पड़ सकता पैसा
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना से बचाव के लिए जिले में चल रहा बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान थम गया है। इस अभियान में तीन जिला अस्पतालों समेत कुल 211 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। अब स्वास्थ्य विभाग को नए आदेश का इंतजार है। सूत्रों की मानें तो अब बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्राइवेट में 386 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी 2021 से कोविड वैक्सीनेशन शुरू किया था। इसमें सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारी, फिर सरकारी कर्मचारी व अंत में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले आम लोगों के टीकाकरण के लिए 15 जुलाई से 211 केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू हुआ।
सीएमओ डॉ. सुुशील कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को बूस्टर डोज वैक्सीनेशन अभियान समाप्त हो गया। जिसमें 13,74,295 के सापेक्ष 5,10,986 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। टीकाकरण के लिए अब नए आदेश का इंतजार है। अब प्राइवेट में शुल्क देकर टीकाकरण कराए जाने की चर्चा तो है, मगर अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है।