{"_id":"663679cbb8ce7c8753077940","slug":"four-houses-burnt-to-ashes-three-buffaloes-burnt-in-the-fire-balrampur-news-c-99-1-brp1003-109385-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आग में चार घर जलकर राख, तीन भैंस झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आग में चार घर जलकर राख, तीन भैंस झुलसी
Sat, 04 May 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 04 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। आग में चार फूस के घर जलकर राख हो गए हैं। तीन भैंस भी झुलस गई हैं। दो स्थानों पर शनिवार को लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख गया है। वहीं सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग तुलसीपुर रेंज के धोबहा नाला के जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। 12 बीघे क्षेत्रफल में आग फैल गई। जंगल की जड़ी-बूटियां के पौधे जल गए हैं। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि आग बुझाने में वन कर्मी जुटे हैं।
तुलसीपुर थाना के सोनपुर धूतकहवा गांव के मजरा सोनपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में युसुफ का फूस व रामजस की घारी जलकर राख हो गई है। दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग से घारी में बंधी रामजस की तीन भैंस भी झुलस गई हैं। ग्राम प्रधान सुजात की सूचना पर बीडीओ राजीव मोहन त्रिपाठी व हलका लेखपाल कौशलेंद्र अंचल घटना स्थल पर पशु चिकित्सक को लेकर पहुंचे। घायल भैंसों का इलाज किया। लेखपाल ने क्षति का आंकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहड़ौरा में अज्ञात कारणों से लगी आग में अतहर व इस्माइल की गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। अनाज व कपड़े भी जल गए हैं। हलका लेखपाल विनोद कुमार वर्मा ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट भेज दी है।
अग्निकांड में घायलों से मिले सीएमओ
बलरामपुर। तुलसीपुर ब्लॉक के बेलीखुर्द गांव में बीते दिन हुई अग्निकांड में घायल मरीजों का हालचाल लेने के लिए सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया। मरीजों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार एवं तुलसीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान मौजूद रहे।