फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Former MLA Kamlesh Singh passes away

पूर्व विधायक कमलेश सिंह का निधन

Sun, 05 Sep 2021 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Kamlesh Singh passes away
कमलेश सिंह - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह (72) की लंबी बीमारी के बाद शनिवार देर शाम निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह वर्ष 1992 तथा 1998 में उप चुनाव जीतकर तुलसीपुर विधानसभा से भाजपा विधायक बने थे। इससे पहले उन्होंने गन्ना समिति के चेयरमैन तथा ब्लॉक प्रमुख पद का दायित्व भी निभाया था। वह सामाजिक व लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे।
विज्ञापन

वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, राकेश सिंह, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, मो. अजीज खां, एसडीएम तुलसीपुर विनोद सिंह, सीओ सदर राधारमन सिंह, कोतवाल चंद्रहास मिश्रा, पूर्व विधायक अलाउद्दीन खां तथा सपा नेता विजय यादव समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्हें राजकीय सम्मान के तहत सलामी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed