फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Forest department team engaged in search of leopard

Balrampur News: तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

Sun, 02 Mar 2025 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Forest department team engaged in search of leopard
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। सोहेलवा जंगल के लालनगर सिपहिया गांव में तेंदुए से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। तेंदुए की तलाश में रविवार को वन विभाग की टीम गांव में जुटी रही। वन विभाग की टीम को गांव में देर शाम तक तेंदुए के पगचिन्ह नहीं मिले। तेंदुए के पगचिन्ह मिलने पर ही गांव में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग जनकपुर रेंज के लालनगर सिपहिया गांव में लगातार दो दिनों से ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुआ दिखने की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। जनकपुर रेंज के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि वन विभाग की टीम पूरी तरह से सक्रिय है। गांव में लगातार जांच कराई जा रही है। अभी तक गांव के आसपास तेंदुए के पगचिन्ह नहीं मिले हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि घर से अकेले न निकलें। समूह में रहकर ही खेती का कार्य करें। तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग के कर्मियों को सूचित करें। इस दौरान श्रीराम सिंह व वन दरोगा आशीष कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed