फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Forest department caught leopard by setting trap

Balrampur News: जाल लगाकर वन विभाग ने पकड़ा तेंदुआ

Thu, 25 May 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 25 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Forest department caught leopard by setting trap
बलरामपुर के बसंतपुर गांव में पिंजड़े में पकड़ा गया तेंदुआ।
बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से सटे बसंतपुर गांव में बुधवार को तेंदुआ दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ लिया है। घायल होने पर तेंदुए का उपचार भी किया जा रहा है। इससे पहले शोर मचाने और खदेड़ने पर तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। हमले में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत जनकपुर रेंज के बसंतपुर गांव में बुधवार की दोपहर तेंदुआ नजर आया। जानवर को चारा चराने गए ग्रामीणों ने तेंदुए को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए और तेंदुए को भगाने लगे। इस पर उसने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। हमले से विजय (20), फैजान (24), लालू (19), प्रदीप कुमार (31) और परमात्मा (9) घायल हो गए। ग्राम प्रधान सगीर अहमद ने तेंदुए के हमले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीएफओ एम सेम्मारन के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। सबसे पहले ग्रामीणों को हटाया गया। इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल व पिंजरा लगाया गया। काफी जद्दोजहद करने के बाद तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए जाल में फंस गया। डीएफओ एम सेम्मारन ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ घायल अवस्था में है। इसका इलाज पशु चिकित्सा विभाग की टीम कर रही है। वह कैसे घायल हुआ, इसकी छानबीन भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवही नाले के पास मिला तेंदुए का शव
जनकपुर रेंज क्षेत्र के हसनापुर बीट में कवही नाले के पास एक तेंदुए का शव मिला है। डीएफओ एम सेम्मारन ने बताया कि मृत तेंदुए का शव कई दिन पुराना है। उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही तेंदुए की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed