{"_id":"62321a849679942d846f67f9","slug":"food-oil-balrampur-news-lko6219612143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट की आशंका में खाद्य पदार्थों के पांच नमूने संकलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट की आशंका में खाद्य पदार्थों के पांच नमूने संकलित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। खाद्य पदार्थों के पांच नमूने संकलित करके प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
सहायक आयुक्त खाद्य योगेश कुमार त्रिवेदी व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को टीम ने कई दुकानों पर छापा मारा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि होली त्योहार के दौरान लोगों को शुद्घ खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के लिए लगातार छापामार अभियान चलाया जा रहा है। संतोषी माता मंदिर के रेस्टोरेंट से पनीर, चीनी मिल गेट के सामने से पापड़ व पंजाबी मसाला, माधुरी स्वीट भगवतीगंज चौराहा व जितेंद्र कुमार गुप्ता चीनी मिल गेट के सामने से खोवा का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
मतीउल्ला पाटेश्वरी नगर के दुकान से पापड़ का नमूना भेजा गया है। छापा मारने के दौरान दूषित पाए जाने पर 40 किलोग्राम खोवा नष्ट करा दिया गया है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार वर्मा, सत्यवीर सिंह व कमला रावत शामिल रहे।