फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Follow traffic rules while driving

वाहन चलाते समय न हों लापरवाह, यातायात नियमों का करें पालन

Sun, 04 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Follow traffic rules while driving
बलरामपुर। वाहन चलाते समय न तो किसी प्रकार का नशा करें और न किसी भी तरह की लापरवाही बरतें। यातायात नियमों की अनदेखी करके वाहन चलाना जहां खतरनाक है वहीं कानूनन जुर्म भी है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और वाहन के साथ सभी दस्तावेज भी रखें।
विज्ञापन

यह बातें एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने रविवार को एसएसबी मुख्यालय पर आयोजित वाहन चालकों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि वाहन चालक वाहनों में इंडीकेटर तथा बैक व फ्रंट लाइट खराब होने पर भी वाहन लेकर यात्रा पर निकल जाते है।
विज्ञापन

ऐसा करना दुर्घटना को दावत देने के समान है। वाहन चलाते समय मोबाइल से कतई बात न करें। बात करना जरुरी हो तो वाहन को सड़क के किनारे खड़ी करके ही बात करें। वाहन चलाते समय यदि किसी को वाहन में बैठाना या उतारना हो तो वाहन को सड़क पर न रोककर किनारे पटरी पर रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरुर करें। उन्होंने वाहन चालकों से अपील किया कि सड़क पर दुर्घटना होने पर पीड़ित व्यक्ति की मदद अवश्य करें।

इस अवसर पर वाहन चालकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। प्रशिक्षण शिविर में एसएसबी के कमांडिंग ऑफिसर अशोक विश्वास, डिप्टी कमांडेंट अगम दयाल, बसंता सिंह, अतुल जायसवाल, वजीर अहमद व उमेश सहित एसएसबी एवं संभागीय परिवहन विभाग के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed