{"_id":"60e1f3ca8ebc3ebc791a37ad","slug":"follow-traffic-rules-while-driving-balrampur-news-lko5854737175","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चलाते समय न हों लापरवाह, यातायात नियमों का करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चलाते समय न हों लापरवाह, यातायात नियमों का करें पालन
विज्ञापन
बलरामपुर। वाहन चलाते समय न तो किसी प्रकार का नशा करें और न किसी भी तरह की लापरवाही बरतें। यातायात नियमों की अनदेखी करके वाहन चलाना जहां खतरनाक है वहीं कानूनन जुर्म भी है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और वाहन के साथ सभी दस्तावेज भी रखें।
यह बातें एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने रविवार को एसएसबी मुख्यालय पर आयोजित वाहन चालकों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि वाहन चालक वाहनों में इंडीकेटर तथा बैक व फ्रंट लाइट खराब होने पर भी वाहन लेकर यात्रा पर निकल जाते है।
ऐसा करना दुर्घटना को दावत देने के समान है। वाहन चलाते समय मोबाइल से कतई बात न करें। बात करना जरुरी हो तो वाहन को सड़क के किनारे खड़ी करके ही बात करें। वाहन चलाते समय यदि किसी को वाहन में बैठाना या उतारना हो तो वाहन को सड़क पर न रोककर किनारे पटरी पर रोकें।
विज्ञापन
दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरुर करें। उन्होंने वाहन चालकों से अपील किया कि सड़क पर दुर्घटना होने पर पीड़ित व्यक्ति की मदद अवश्य करें।
इस अवसर पर वाहन चालकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। प्रशिक्षण शिविर में एसएसबी के कमांडिंग ऑफिसर अशोक विश्वास, डिप्टी कमांडेंट अगम दयाल, बसंता सिंह, अतुल जायसवाल, वजीर अहमद व उमेश सहित एसएसबी एवं संभागीय परिवहन विभाग के तमाम लोग मौजूद रहे।