फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Focus on preventing damage from hill drains

पहाड़ी नालों से नुकसान रोकने पर करें फोकस

Tue, 10 May 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Focus on preventing damage from hill drains
बलरामपुर। विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर संचालन के साथ ही जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक की गई। इसमें पहाड़ी नालों से होने वाले नुकसान को बचाने पर फोकस करने का सुझाव दिया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत शुरू कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य व सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव के साथ ही सभी ब्लॉक प्रमुखों ने बैठक में अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। उपयोगी सुझाव भी दिए। गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व श्रावस्ती सांसद राम शिरोमण वर्मा ने भी संसदीय क्षेत्रों के विकास के संबंध में अपने-अपने पक्ष रखे।
विज्ञापन

गोंडा सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत समय से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत पुन: कराने का निर्देश दिया। पहाड़ी नालों की बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए दो साइफन का प्रस्ताव भेजने का सुझाव भी दिया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से बने सामुदायिक शौचालयों के प्रयोग के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए बीएसए डॉ. रामचंद्र को जिम्मा दिया गया। सीवर लाइन का कार्य पूरा होने वाले स्थानों की सड़क का निर्माण कराने का निर्देश पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को दिया गया। अधीक्षण अभियंता ललित कुमार को ट्रांसफार्मरों में क्षमता वृद्धि कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई, गन्ना भुगतान, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा, दीनदयाल ग्राम ज्योति, सामूहिक विवाह, पेंशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण व शहरी आवास योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की गई।

गोंडा सांसद ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी अधिकारी धरातल पर उतारें और लाभार्थियों व जनप्रतिनिधियों को पूरी जानकारी दें। गोशाला के संचालन में शानदार योगदान देने वाली दुर्गापुर की ग्राम प्रधान रीता तिवारी, देवारी के प्रधान अतीकुर्रहमान, गैड़ास बुजुर्ग नगवा की प्रधान प्रियंका को सांसदों व विधायकों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में डीएम श्रुति, सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम राम अभिलाष, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed