फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   flood in rapati

राप्ती का जलस्तर घटा, कटान तेज

Fri, 19 Jul 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
flood in rapati
बलरामपुर के उतरौला तहसील क्षेत्र में कटान स्थलों का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : BALRAMPUR
उतरौला (बलरामपुर)। बाढ़ घटने के साथ ही राप्ती नदी ने कटान का तांडव मचा रखा है। सदर व उतरौला तहसीलों के करीब दो दर्जन से अधिक गांव राप्ती नदी के कटान से प्रभावित हैं। राप्ती नदी में किसानों के खेत समाहित हो रहे हैं। खेतों में लगी फसलें नदी की धारा में विलीन हो रही हैं। कटान प्रभावित लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम व राजस्व की टीमों को मौके पर जाकर जायजा लेने का निर्देश दिया है। उतरौला एसडीएम ने कटान प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर अफसरों व कर्मियों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

राप्ती नदी का जलस्तर घटने के साथ ही सदर व उतरौला तहसीलों में कटान का तांडव शुरू हो गया है। सदर तहसील के लालपुर फगुईया, करमहना, अहिरनपुरवा, मठहा सहित करीब आठ गांव के आसपास बाढ़ घटने के साथ ही राप्ती नदी का कटान तेज हो गया है। ग्रामीणों के खेतों को राप्ती निगल रही है। खेतों में लगी फसलें नदी में समाहित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला तहसील के भी कई गांव कटान से प्रभावित है। उतरौला एसडीएम एके गौड़ ने शुक्रवार को कटान प्रभावित गांव महुवाधनी, लालनगर, मिलौली, बाघाजोत, सुरहिया देवर, परसौना आदि गांवों का निरीक्षण किया और कटान से प्रभावित गांवों में अफसरों व कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। उतरौला तहसील में अभी कटान नहीं हो रही है।

एसडीएम वित्त एवं राजस्व व जिला आपदा प्रभारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि राप्ती नदी के कटान प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व कर्मियों को कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। आपदा प्रबंधन में डेली रिपोर्ट अपडेट की जा रही है। राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed