फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Flood in mountain streams due to rain, many villages cut off contact

झमाझम बारिश से पहाड़ी नालों में उफान, कई गांवों का संपर्क कटा

Sun, 18 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Flood in mountain streams due to rain, many villages cut off contact
बलरामपुर। दो दिनों से लगातार बारिश होने के कारण पहाड़ी नालों में उफान आ गया है। बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। खरझार नाले में आई बाढ़ से पटोहाकोट-बरगदही संपर्क मार्ग कट गया है। संपर्क मार्ग कटने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की भोर पहर शुरु हुई बारिश रविवार को भी पूरे दिन जारी रही। लगातार दो दिनों तक बारिश होने के कारण पहाड़ी नालों में बाढ़ आ गई है। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरहवा व खरझार नाले में बाढ़ आने से पटोहाकोट बरगदही संपर्क मार्ग कट गया है।
विज्ञापन

खरझार नाले की बाढ़ से चिक्नवट, सुखदेवपुरवा, चंदनजोत, साखीरेत, कौव्वा, किठुरा व अम्मरनगर आदि गांव के संपर्क मार्ग भी कट गए है। इन गांवों का संपर्क मार्ग कटने के कारण लोगों को जिला मुख्यालय अथवा बाजार आने के लिए 20 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवागमन में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी मंगलदेव सिंह, भगतराम, अरुण प्रताप सिंह, सतपाल सिंह, अमर प्रताप व भुआल सिंह आदि ने खरझार नाले की बाढ़ से कटे संपर्क मार्गो की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
इसी तरह हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाथीकुंडा, गौरिया, हेंगहा, डोरवा, कचनी, जमधरा, फोहरी, धोबेनिया व ककरहवा आदि पहाड़ी नाले भी उफना गए है। इन पहाड़ी नालों में बाढ़ आने से गौरीपुरवा, लबेदपुर, अंधरपुरवा, ठठरहिया, सहतीपुरवा, बरदौलिया व गिरगिटही आदि गांवों में कटान का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी नालों में बाढ़ आने से हरसाल खेती योग्य भूमि कटान के चलते नाले की चपेट में आ जाते है। लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है।
दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां पहाड़ी नालों में उफान आ गया है वहीं राप्ती नदी का जलस्तर घटने लगा है। शनिवार की शाम तीन बजे जहां राप्ती का जलस्तर चेतावनी बिंदु से करीब 103.54 सेंटीमीटर पर था वहीं रविवार की सुबह 10 बजे घटकर 103.27 सेंटीमीटर पर पहुंच गया था। रविवार दोपहर एक बजे राप्ती का जलस्तर 103.24 सेंटीमीटर नापा गया था।

शनिवार की भोर पहर से ही हो रही बारिश के चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बलरामपुर, उतरौला, तुलसीपुर व पचपेड़वा नगर क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों के कच्चे रास्तों पर कीचड़ व जलभराव होने से ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed