{"_id":"5d3490f48ebc3e6cfc5d7c66","slug":"flood-in-balrampur-balrampur-news-lko4720307184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के बाद कई स्कूलों में भरा कीचड़, पढ़ाई-लिखाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के बाद कई स्कूलों में भरा कीचड़, पढ़ाई-लिखाई ठप
विज्ञापन
बलरामपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौकहवा में जलभराव से कीचड़।
- फोटो : BALRAMPUR
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बाढ़, जलभराव एवं कीचड़ के कारण करीब एक महीने से बच्चों की पढ़ाई ठप है। अभिभावकों को अपने बच्चों की भविष्य की चिंता सता रही है। पैसे की कमी के कारण अभिभावक बच्चों का एडमिशन प्राइवेट स्कूलों में भी नहीं करा पा रहे हैं। अभिभावकों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर स्कूलों की साफ सफाई कराकर पढ़ाई कार्य शुरू करवाए जाने की मांग की है।
विदित हो कि विगत दिनों पहाड़ी नाले में आई बाढ़ के कारण रामगढ़ मैटहवा, शांतिनगर व लौकहवा सहित लगभग दो दर्जन स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया था। इन स्कूलों से बाढ़ का पानी तो निकल गया है लेकिन अब जलभराव एवं कीचड़ के कारण स्कूलों का हाल बेहाल है। स्कूल में बैठकर पढ़ाई करना तो दूर उसमें पैदल चला भी नहीं जा सकता है। स्कूलों में जलभराव एवं कीचड़ के कारण एक महीनों से बच्चों की पढ़ाई ठप है।
अभिभावक पवन कुमार, तुलाराम, छोटकऊ, संजय कुमार व हृदयराम आदि ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई ठप होने से उनके भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है। पैसे की मजबूरी के कारण प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन भी नहीं करा सकता हूं। जिम्मेदार इस बारे में मौन दिखाई दे रहे हैं। यदि ऐसा ही रहा तो बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
इन लोगों ने जिलाधिकारी से स्कूलों में व्याप्त कीचड़ एवं जलभराव की समस्या को दूर कराकर पढ़ाई शुुरू करवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही स्कूलों में व्याप्त कीचड़ एवं जलभराव की सफाई कराकर पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।