फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five crore fire station ready, waiting for handover

पांच करोड़ का फायर स्टेशन तैयार, हैंडओवर का इंतजार

Wed, 22 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Five crore fire station ready, waiting for handover
बलरामपुर। उतरौला तहसील में 5.13 करोड़ की लागत से फायर स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फायर स्टेशन तैयार है, अब हैंडओवर का इंतजार है। फायर स्टेशन का संचालन होने से उतरौला तहसील क्षेत्र के आठ लाख आबादी को आग की घटनाओं से सुरक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन

उतरौला तहसील में आग की घटनाएं होने पर जिला मुख्यालय के दमकल कर्मी 75 किलोमीटर का चक्कर काटकर पहुंचते थे। फायर स्टेशन का संचालन शुरु होने से उतरौला तहसील के तीन ब्लॉकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2015-16 में उतरौला तहसील क्षेत्र के लोगों की मांग पर गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में फायर स्टेशन के निर्माण के प्रस्ताव की कार्ययोजना को अंतिम रुप दिया गया। जिला प्रशासन की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए शासन ने फायर स्टेशन का निर्माण कराने के लिए बजट की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर स्टेशन का निर्माण कराने के लिए गृह विभाग ने कार्यदायी संस्था स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को 4.77 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया। चार अप्रैल 2015 को कार्यदायी संस्था ने फायर स्टेशन के भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया।
संस्था को 31 दिसंबर 2016 को फायर स्टेशन के भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। समय से कार्य पूरा न होने पर कार्यदायी संस्था को पुरानी लागत में संशोधन करते हुए बजट को 5.13 करोड़ रुपये कर दिया गया।
मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसबीएस रंगाराव व सीडीओ रिया केजरीवाल ने बीते दिनों औचक निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को सितंबर 2021 में फायर स्टेशन का भवन हैंडओवर कराने का फरमान जारी किया है। डीएसटीओ संजीव कुमार ने बताया कि अग्निशमन केंद्र उतरौला के मुख्य भवन निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था ने पूरा करा दिया है।

परिसर में बनने वाले अफसरों व कर्मियों के आवास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पेंटिंग व प्लास्टर कार्य कराया जा रहा है। चहारदीवारी व गेट का पेंटिंग कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। फायर स्टेशन का संचालन शुरु होने से उतरौला तहसील के ब्लॉक उतरौला, गैड़ास बजुर्ग व रेहरा बाजार की करीब आठ लाख आबादी को आग से होने वाली घटनाओं पर तत्काल काबू पाने में सफलता मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed