{"_id":"6431a90cea5b8d899f0ffb66","slug":"fire-havoc-22-bighas-of-crop-burnt-balrampur-news-c-13-1-173279-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आग का कहर, 22 बीघे फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आग का कहर, 22 बीघे फसल जली
Sat, 08 Apr 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। रेहरा बाजार व जरवा में शनिवार को आग लगने की दो घटनाओं में 22 बीघे गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। राजस्व टीम ने क्षति का आकलन करके अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
रेहरा बाजार के भगवानपुर गांव निवासी रक्षाराम व राम लगन ने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति गन्ने के खेत में पुआल जला रहा था। तेज हवा के चलते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आसपास के तीन लोगों के गेहूं के खेत में आग लग गई। अग्निकांड में पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हलका लेखपाल हरिश्याम चौबे ने बताया कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट भेजी जा रही है।
जरवा के नेवलगढ़ के मजरा जुगुनभरिया में शनिवार को गन्ने के खेत में एकाएक आग लग गई। इससे विमल कुमार खेलावन, गंगाराम, गया प्रसाद, मजीद, बालकराम, शिव प्रसाद की 17 बीघे गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान घनश्याम यादव ने बताया कि तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।