{"_id":"680a5fa0053f1398d2075580","slug":"fire-broke-out-in-the-electrical-section-of-fatima-school-balrampur-news-c-99-1-brp1008-124914-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फातिमा स्कूल के बिजली सेक्शन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फातिमा स्कूल के बिजली सेक्शन में लगी आग
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित फातिमा स्कूल।-संवाद
बलरामपुर। जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर गोंडा रोड से सिरसिया जाने वाली रोड पर संचालित फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बृहस्पतिवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से बिजली सेक्शन में आग लग गई। स्कूल परिसर में हर तरफ धुआं फैल गया। भीषण आग पर विद्यालय के स्टाफ ने फायर सिस्टम के जरिए काबू पाया, सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेंजरी रोड पर संचालित है। विद्यालय में सुबह करीब 9:45 बजे विद्युत सेक्शन कक्ष में शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते बिजली के सारे संयंत्र जलने लगे। घटना की जानकारी होते ही विद्यालय के शिक्षकों ने सभी छात्रों को कक्षाओं से निकालकर बाहर फील्ड में सुरक्षित किया।
शिक्षकों का कहना है कि आग सिर्फ बिजली कक्ष तक सीमित रही। विद्यालय के प्रिंसिपल फादर इल्म कांडू का कहना है कि विद्युत शाॅर्ट सर्किट से बिजली संयंत्र खराब हुए हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। बच्चों के कक्ष तक आग नहीं पहुंची।