{"_id":"62780ae3e7cb4434d90a64a2","slug":"fir-balrampur-news-lko6296849198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों से मारपीट के मामले में 11 वकीलों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों से मारपीट के मामले में 11 वकीलों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला/बलरामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में वकीलों और लेखपालों के बीच हुई मारपीट के मामले में रविवार को पुलिस ने 11 वकीलों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया है।
गत शनिवार को उतरौला तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर वकीलों और लेखपालों के बीच मारपीट हो गई थी। मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया था। समाधान दिवस में जिले की डीएम श्रुति व एसपी राजेश कुमार सक्सेना भी मौजूद थे। लेखपालों ने वकीलों के खिलाफ उतरौला कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
वहीं, रविवार को पुलिस ने 11 वकीलों के खिलाफ मारपीट सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। उधर, मुकदमा दर्ज होने से नाराज वकीलों सोमवार को आर पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। नामजद वकीलों में आरके सिंह, आशीष कसौधन और आशुतोष कुमार समेत कुल 11 वकील शामिल हैं। कोतवाल ने बताया कि वकीलों की तरफ से मिली तहरीर पर छानबीन के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभी तक वकीलों के तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। संवाद