फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Final list of nine area panchayats released

Balrampur News: नौ क्षेत्र पंचायतों की अंतिम सूची जारी

Sun, 10 Aug 2025 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Final list of nine area panchayats released
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब नौ ब्लाॅकों की तस्वीर साफ हो गई है। जिले के नौ प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (क्षेत्र पंचायतों) की अंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 2,95,271 परिवार और 19,61,161 की आबादी के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक पचपेड़वा क्षेत्र में 29,905 परिवार और 2,08,722 की जनसंख्या है, जिसमें 104 क्षेत्र पंचायत वार्ड शामिल हैं। गैसड़ी में 33,253 परिवार 116 क्षेत्र पंचायत वार्ड, तुलसीपुर में 39,612 परिवार 127 क्षेत्र पंचायत वार्ड, हरैयासतघरवा में 42,938 परिवार 134 क्षेत्र पंचायत वार्ड, बलरामपुर क्षेत्र में 49,655 परिवार और 159 क्षेत्र पंचायत वार्ड, उतरौला में 22,204 परिवार 74 क्षेत्र पंचायत वार्ड और रेहराबाजार में 32,309 परिवार 105 क्षेत्र पंचायत वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन

गैड़ास बुजुर्ग में 20,852 परिवार और 109 क्षेत्र पंचायत वार्ड शामिल हैं। इसी तरह श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 24,543 परिवार और 82 क्षेत्र पंचायत वार्ड शामिल हैं। सूची वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार की गई है। इन क्षेत्र पंचायत वार्ड में सदस्य के चुनाव होंगे, जो बाद में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करेंगे। डीएम पवन अग्रवाल, सीडीओ हिमांशु गुप्ता और जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पंचायत चुनाव की तैयारी समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जाए। इस सूची से पंचायत चुनाव में मतदाता पहचान और मतदान प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा, जिससे चुनाव में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed