फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Filaria patients will be discovered in villages for the first time

Balrampur News: पहली बार गावों में खोजे जाएंगे फाइलेरिया के मरीज

Mon, 23 Oct 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 23 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Filaria patients will be discovered in villages for the first time
बलरामपुर। ब्लाक क्षेत्र के हर गांव में पहली बार फाइलेरिया के मरीज को खोजने की तैयारी हो रही है। इसके तहत हर ब्लाक के दो गांवों से तीन -तीन सौ सैंपल लिए जाएंगे। सर्वे व नमूने लेने का कार्य कार्य 25 अक्तूबर से यशुरू होगा। डेंगू व मलेरिया की तरह ही फाइलेरिया भी एक मच्छर जनित बीमारी है। फाइलेरिया रोग क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है।
विज्ञापन

जिले में फाइलेरिया के मरीज मिलने के बाद शासन ने इसका सर्वे कराने के लिए मलेरिया विभाग को निर्देश दिया है। इसके लिए नौ ब्लाकों के नौ चिन्हित और नौ बिना चिन्हित कुल 18 गावों का सर्वे होगा। सर्वे और सैंपलिंग के लिए हर ब्लाक के कार्य के लिये एक लैब टेक्निशियन, एक आशा, सीएचओ और एक एएनएम लगाए जाएंगी। क्यूलेक्स एवं मैनसोनाइडिस प्रजाति का मच्छर एक धागे के समान होता है। जो व्यक्ति के शरीर में जाकर उसे फाइलेरिया पीड़ित बना बना देता है। फाइलेरिया का प्रकोप रात को होता है। इसलिए इसका सर्वे रात को ही किया जाएगा। जिस गांव में सर्वे होना होगा, उस गांव की आशा और प्रधान को इसके सर्वे व नमूना संग्रह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय का कहना है कि शासन के निर्देश के अनुसार सर्वे का कार्य होगा। जिले स्तर पर शाम को सैंपल लिए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed