फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fever is bothering me in changing weather

Balrampur News: बदलते मौसम में बुखार कर रहा परेशान

Sun, 07 Sep 2025 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fever is bothering me in changing weather
बलरामपुर के पीएचसी गुगौली में मरीज की जांच करते चिकित्सक ।-संवाद
महदेइया बाजार/हरैया सतघरवा/गौरा चौराहा। 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 2404 मरीज इलाज कराने अस्पताल पहुंचे। इनमें बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या 600 थी। चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श देते हुए मौसम संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैना वाजिद में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरिफ सिद्दीकी ने 36 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार व दाद-खुजली से प्रभावित थे। मरीजों को खानपान पर ध्यान देने का सुझाव दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने 63 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लखविंदर चौधरी ने मरीजों का उपचार किया। हिमांशु, रमेश सहित कई मरीज दाद खुजली की समस्या से पीड़ित थे। फार्मासिस्ट अनुराग गुप्त, वार्डबॉय सुरेंद्र कुमार व हुकुमचंद आदि मौजूद रहे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघनी का निरीक्षण किया। एसीएमओ ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा व जांच न लिखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सत्येंद्र कुमार मौर्य ने 74 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया इस समय वायरल बुखार की समस्या बढ़ी है। बारिश से फंगल इंफेक्शन बढ़ने से दाद व खुजली के मरीज भी आ रहे हैं। पिपरा निवासी सूरज ने बताया कि उन्हें सुबह से ही तेज बुखार और सिर दर्द हो रहा है। विशुनपुर निवासी दीनानाथ ने बताया कि उनके पैर व हाथ में दाद हो गया है। फार्मासिस्ट सौरभ चौबे, बसंत मेहरा, मन्ना देवी व जय किशन मौजूद रहे।

फार्मासिस्ट ने मरीजों का किया उपचार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटई रामपुर में चिकित्सक न होने से फार्मासिस्ट संतोष सिंह ने मरीजों का उपचार किया। उन्होंने कहा कि यहां कई महीनों से चिकित्सक की तैनाती नहीं है। रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में बुखार व त्वचा रोग के मरीज अधिक रहे। दोपहर 12 बजे तक यहां पर 20 मरीज देख जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed