फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fever attack, 200 sick daily

Balrampur News: बुखार का वार, रोजाना 200 बीमार

Fri, 25 Nov 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fever attack, 200 sick daily
बलरामपुर। बुखार लोगों को परेशान कर रहा है। संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 500 मरीज आ रहे हैं, जिसमें से 200 मरीज वायरल के हैं। वहीं, निमोनिया से ग्रसित एक बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खरगूपुर के जानकीनगर निवासी राकेश की एक माह की बेटी गुंजन को तेज बुखार था। पसली भी चल रही थी। ऐसे में शुक्रवार को वह उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी जांच कराई। निमोनिया की पुष्टि के बाद गुंजन को भर्ती किया गया है। संयुक्त जिला अस्पताल में शुक्रवार को भी 500 से अधिक मरीज आए। इसमें करीब 215 मरीज वायरल की चपेट में थे।
विज्ञापन

बुखार के मरीज बढ़ने से इन दिनों सरकारी अस्पताल में दवाओं की खपत बढ़ गई है। प्रतिदिन दो हजार पैरासिटामॉल टेबलेट की खपत हो रही है। डाइक्लोफोनिक की भी मांग में इजाफा हुआ है। सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार का कहना है कि मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के संसाधन से हो रहा डेंगू का उपचार
कोविड काल में मरीजों के इलाज के लिए जुटाए गए संसाधन अब डेंगू व बुखार के मरीजों की जिंदगी बचा रहे हैं। ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर को डेंगू वार्ड के 40 बेड पर लगाया गया है। पीकू वार्ड में भी ये सुविधा दी गई है। साथ ही सामान्य वार्ड में भी इन संसाधनों का प्रयोग किया जा रहा है। अन्य वार्डों में सभी बेडाें तक पाइप लाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

सांस व हृदय रोग के मरीजों की मुश्किल बढ़ी
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सांस व हृदय रोग के मरीजों की मुश्किल बढ़ गई है। दरअसल, जिले के सरकारी अस्पताल में न तो कोई चेस्ट फिजीशियन है और न ही हृदय रोग विशेषज्ञ। ऐसे में फिजीशियन के सहारे ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
इनका रखें ख्याल
हृदय, अस्थमा, ब्लड प्रेशर के मरीज सुबह बाहर निकलने से परहेज करें।
रात में कमरे में पंखा चलाकर न सोएं। कमरे का तापमान सामान्य रखें।
ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें। सुबह गुनगुने पानी का सेवन करें।
तला-भुना नहीं खाएं, बाहरी खानपान से परहेज करें।
डायबिटीज के मरीज शुगर लेवल चेक कराते रहें।
ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed