{"_id":"68a73fb91023ce256b0a83ea","slug":"fear-of-robbery-bc-operator-missing-balrampur-news-c-99-1-brp1008-131832-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लूट की आशंका जताई, बीसी संचालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लूट की आशंका जताई, बीसी संचालक लापता
विज्ञापन
बलरामपुर में राप्ती नदी के कोल्हुई पुल के पास बीसी संचालक की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम ।-संवाद
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। भारतीय स्टेट बैंक का बीसी (बिजनेस कररस्पांडेंट) संचालक विकास पांडेय बुधवार की रात नकदी लेकर निकला। राप्ती नदी के पिपरा घाट पुल के पास वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पुल पर उसकी बाइक मिली है। डूबने की आशंका में गोताखोरों से नदी में उनकी तलाश कराई जा रही है।
उतरौला के ग्राम कटरा निवासी ज्ञानचंद मिश्र उर्फ ज्ञानू के मुताबिक गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी विकास पांडेय ने बुधवार की रात करीब 8:15 बजे फोन किया। फोन पर बताया कि उसे कुछ लोगों ने घाट पर रोक लिया है और रुपये मांग रहे हैं। बताया कि रुपये न देने पर नदी में फेंकने की धमकी दे रहे हैं। ज्ञानचंद ने बताया कि इसके बाद फोन कट गया। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
युवक के बड़े भाई विनीत पांडेय और चचेरे भाई अजीत पांडेय गांव वालों के साथ रात में राप्ती नदी के कोल्हुई पुल पर पहुंचे। वहां बाइक पड़ी थी, मौके से युवक लापता था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मौके पर जांच की। एसपी विकास कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। नदी में भी तलाश शुरू कराई गई है। एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। गौरा चौराहा व उतरौला की पुलिस को भी तलाश कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।