{"_id":"63960c928722910fd637f77b","slug":"fear-of-raids-shops-remained-closed-balrampur-news-lko661363373","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छापामारी का डर, दुकानें रहीं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छापामारी का डर, दुकानें रहीं बंद
विज्ञापन
बलरामपुर। जीएसटी टीम द्वारा मारे जा रहे छापों से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भाजपा जिला महामंत्री विष्णुदेव गुप्ता को सौंपा। इसमें व्यापारियों ने जीएसटी के छापे पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, रविवार को जीएसटी के छापे के डर से शहर से लेकर कस्बों तक के बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं।
तुलसीपुर व्यापार मंडल के महामंत्री रूपचंद्र गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने सभी महानगर, जिला, तहसील व नगर इकाइयों को जीएसटी छापे के खिलाफ विरोध जताने के लिए क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपने का निर्देश दिया था। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अध्यक्ष रामजी आर्य व प्रभारी श्याम बिहारी अग्रहरि के नेतृत्व में रविवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक कैलाश नाथ शुक्ल की गैर मौजूदगी में भाजपा जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि सहालग के समय दुकानों में जीएसटी छापे के नाम पर व्यापारियों को डराया व धमकाया जा रहा है। जीएसटी छापे का डर व्यापारियों में इस कदर है कि बार-बार अपील करने के बावजूद दुकानदार अपनी दुकानें नहीं खोल रहे हैं। दुकान नहीं खुलने के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सहालग के समय जीएसटी छापे पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपते समय प्रदीप गुप्ता, ओमप्रकाश चौरसिया, राम गोपाल गुप्ता, सरदार बबलू सिंह, राजेश बरनवाल, संतोष जायसवाल, अमरजीत सिंह, प्रदीप गोयल, अनूप गुप्ता, विश्राम सिंह सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।