फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers stood in queue hungry and thirsty, still did not get fertilizer

Balrampur News: भूखे-प्यासे कतार में खड़े रहे किसान, फिर भी नहीं मिली खाद

Thu, 21 Aug 2025 09:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers stood in queue hungry and thirsty, still did not get fertilizer
बलरामपुर के सहकारी समिति मथुरा बाजार में खाद लेने के लिए उमड़ी किसानों की भीड़ ।-संवाद
बलरामपुर। जिले की साधन सहकारी समितियों पर इन दिनों यूरिया को लेकर हाहाकार मचा है। कहीं सुबह पांच बजे से लाइन में लगे किसानों को दोपहर तक ताला खुलने का इंतजार करना पड़ा। कहीं सचिवों पर टोकन बनाकर महंगे दाम पर खाद बेचने के आरोप लगे। हालत यह है कि खेतों में लगी फसलें पीली पड़ने लगी हैं। किसान मजबूर होकर बाहर से 800 रुपये तक देकर खाद खरीद रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति कोहड़ौरा में बृहस्पतिवार को यूरिया न मिलने पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार संतोष राम यादव से किसानों ने शिकायत की कि सचिव अलग से टोकन बनाकर महंगे दामों पर खाद बेच रहे हैं। किशनराम, सुमिरन पाल, भैयाराम, फखरुद्दीन, मिश्रीलाल व लाल मोहम्मद ने कहा कि गरीब किसानों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। नायब तहसीलदार ने भरोसा दिलाया कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और सभी को मिलेगी। मथुरा बाजार साधन सहकारी समिति पर यूरिया के लिए भीड़ लगी रही। सचिव रामकबीर यादव ने बताया कि 500 बोरी यूरिया उपलब्ध है। टोकन के माध्यम से किसानों में बांटा जा रहा है। मुबारकपुर समिति पर सुबह से ही किसान लाइन में लगे रहे। यूरिया की मांग इतनी अधिक रही कि किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे से लाइन, 11 बजे खुला ताला
गैड़ासबुजुर्ग समिति पर बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे से ही किसान लाइन में लग गए थे, लेकिन 11 बजे तक गोदाम का ताला नहीं खुला। सुधरा देवी, संगीता, मायावती, जैबुन्निसा, जगरानी व गम्मू लाल समेत कई किसानों ने नाराजगी जताई। गोदाम प्रभारी विजय बहादुर मिश्रा ने सफाई दी कि उनके चार्ज में पांच समितियां हैं, इसी वजह से देर हुई। बाद में वितरण शुरू कराया गया। जरवा क्षेत्र में यूरिया खाद न मिलने से फसलें पीली पड़ रही हैं। सोनपुर धुतकहवा, मकुनहवा, नवानगर, चौहत्तर कला, चैनपुर व पिपरा दुर्गा नगर के किसानों ने डीएम, एसडीएम तुलसीपुर व सहायक निबंधक सहकार को पत्र देकर शिकायत की। किसानों का कहना है कि दो माह से खाद नहीं मिल रही, मजबूरन बाहर से 800 रुपये में खरीदनी पड़ रही है। सहायक निबंधक अमरेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि 23 अगस्त से खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed