फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers are entangled in name and land verification, silence at purchase centers

Balrampur News: नाम व भूमि सत्यापन में उलझे किसान, क्रय केंद्रों पर सन्नाटा

Thu, 10 Apr 2025 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers are entangled in name and land verification, silence at purchase centers
बलरामपुर के गेहूं क्रय केंद्र भगवतीगंज में पसरा सन्नाटा।-संवाद
बलरामपुर। जिले में गेहूं खरीद शुरू हुए 25 दिन बीत गए, लेकिन अभी भी 31 क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सचिव गेहूं खरीद के लिए किसानों का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रों पर किसानों के न आने की वजह अभिलेखों का सत्यापन है। नाम व भूमि के सत्यापन के चक्कर में 616 किसानों के अभिलेख लंबित हैं। ऐसे में किसान सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 17 मार्च से गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई थी। गेहूं खरीदने के लिए चार एजेंसियों ने 57 क्रय केंद्र बनाए हैं। चारों क्रय एजेंसियों को 21,500 मीट्रिन टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। गेहूं खरीद शुरू हुए 25 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक 31 क्रय केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

2031 किसानों ने कराया पंजीकरण

न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं बेचने के लिए 2031 किसानों ने पंजीकरण कराया है। बलरामपुर तहसील में 427, तुलसीपुर में 1364 व उतरौला में 240 किसान शामिल हैं। इनमें से 616 किसानों के अभिलेख नाम व भूमि सत्यापन न होने के कारण लंबित हैं। इनमें एडीएम स्तर 25 किसान व एसडीएम स्तर पर 591 किसानों के अभिलेख लंबित हैं। विपणन विभाग ने अभी तक मात्र 94 किसानों से ही गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हुई है खरीद

पिछले वर्ष की तुलना में इस समय अधिक खरीदारी हो चुकी है। अप्रैल 2024 में जहां 24.10 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। वहीं वर्ष 2025 में इस समय 569.78 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। गेहूं खरीदने के लिए केंद्र प्रभारी किसानों से संपर्क कर रहे हैं। - निश्चल आनंद, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed