फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmer dies after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर किसान की मौत

Mon, 12 Sep 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being crushed by truck
बलरामपुर। शहर में गोंडा रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मिनी ट्रक कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सेजिया निवासी दुर्गा प्रसाद (45) ललिया थाना क्षेत्र के महराजगंज तराई में किराए पर खेत लेकर सब्जी की खेती करता था। सोमवार सुबह सात बजे दुर्गा प्रसाद बाइक पर दो बोरी परवल लादकर भगवतीगंज सब्जी मंडी जा रहा था। तभी गोंडा रोड पर रानी धर्मशाला के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उसकी बाइक को रौंद दिया।
विज्ञापन

ट्रक के पहिये के नीचे आने से दुर्गा प्रसाद की मौके पर ही मौत हे गई। हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। उपनिरीक्षक खादिम सज्जाद ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिनी ट्रक कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed