फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Facilities will be increased at Tulsipur railway station for the Navratri fair

Balrampur News: नवरात्र मेले के लिए तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं

Sun, 14 Sep 2025 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Facilities will be increased at Tulsipur railway station for the Navratri fair
बलरामपुर में ​स्थित तुलसीपुर रेलवे स्टेशन।-संवाद
बलरामपुर। नवरात्र मेले को लेकर तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। टिकट काउंटर बढ़ाने के साथ स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होंगे। तीन अप व तीन डाउन विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा शशि भूषण लाल सुशील ने महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को पत्र लिखा है। 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु आएंगे। 15 दिनों तक मेला चलेगा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक को भेजे गए पत्र में मंडलायुक्त ने शारदीय नवरात्र को लेकर डीएम पवन अग्रवाल की मांग से अवगत कराया। कहा कि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में 22 सितंबर से 15 दिन का राजकीय मेला शुरू होगा। देवीपाटन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के आएंगे। कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे स्टेशन तुलसीपुर में अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने, स्टेशन पर स्थित शौचालयों की नियमित सफाई व पर्याप्त संख्या में जीआरपी की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

मेले के दौरान तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर सभी अप-डाउन ट्रेनों के ठहराव की अवधि पांच मिनट निर्धारित किए जाने व 22 सितंबर से मेला समाप्त होने तक अतिरिक्त तीन अप व तीन डाउन ट्रेनों का संचालन गोंडा व गोरखपुर तक किए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed