{"_id":"636e854193da1d4bca6038cd","slug":"face-painting-competition-balrampur-news-lko6567043181","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में पूजा व दीपा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में पूजा व दीपा प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। शहर के एमजे एक्टिविटी स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को रंगोली एवं फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में पूजा व दीपा ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मार ली। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दीपावली की थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में सिंसियरिटी हाउस की हर्षाली, अंशिका, रोशनी, कृतिका, शुभ्रा व रोली और लिबर्टी हाउस की हमजा परवीन, आरफा रोशन, सुमुल फातिमा, दीक्षा गुप्ता, जैनब व सिमरन ने पहला स्थान प्राप्त किया। इक्वलिटी हाउस की अरीबा, सानिया खान, अधीरा, इज्जत, खुशी व मुस्कान को दूसरा स्थान मिला। ह्यूमैनिटी हाउस की पूजा, यासमीन, मुस्कान, इकरा, शताक्षी व अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
भारत की राष्ट्रीय स्मारक थीम पर आयोजित फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में ह्यूमैनिटी हाउस की पूजा यादव व दीपा ने प्रथम, इक्वलिटी हाउस की सानिया खान व रूपा मौर्या ने द्वितीय तथा लिबर्टी हाउस की टूबा व सारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका अत्ताउल्लाह खान, इमरान शाह व अबुल हाशिम ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर समीर रिजवी, प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु द्विवेदी, उप प्रधानाचार्य अवधेश श्रीवास्तव, हर्षिता, आशुतोष, हरजीत, मांडवी आदि मौजूद रहीं।