फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Explanation sought in case of exorcism of a pregnant

गर्भवती को भगाने के प्रकरण में मांगा गया स्पष्टीकरण

Mon, 24 May 2021 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought in case of exorcism of a pregnant
बलरामपुर। सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग में इलाज कराने आई गर्भवती महिला को स्वास्थ्य कर्मियों ने भगा दिया। कोरोना की जांच कराने आए व्यक्ति की जांच भी नहीं की गई। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अभद्रता किए जाने की शिकायत सीएमओ से की गई।
विज्ञापन

शिकायत पर सीएमओ ने अस्पताल में पहुंचकर सीएचसी अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए सीएमओ ने मामले की जांच एसीएमओ को सौंपी है।
विज्ञापन

ग्राम नवडिहवा बंजरिया निवासी सुराली अपने गर्भवती पत्नी रीना को दिखाने के लिए सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग लाए थे। अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। काफी देर इंतजार करने और रीना का दर्द बढ़ने पर उनके साथ आई ननद बिंदू ने स्वास्थ्य कर्मियों से डॉक्टर को बुलाने अथवा दवा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने देखने से इंकार कर दिया और गुस्से से कहा कि इन्हें यहां से ले जाओ यहां न तो डॉक्टर है और न ही दवा मिलेगी। ग्राम सलारुडीह निवासी नदीम कोरोना की जांच कराने सीएचसी पहुंचे थे। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद भी उनकी जांच नहीं की गई।
इन लोगों ने मामले की शिकायत सीएमओ से की। शिकायत मिलने पर सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह तुरंत अस्पताल पहुंच गए। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. शोएब अहमद को कड़ी फटकार लगाते हुए मरीजों के इलाज व जांच का निर्देश दिया। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक सहित डॉ. नंदलाल, डॉ. श्वेता सिंह व विनोद से स्पष्टीकरण मांगा है।

उन्होंने प्रकरण की जांच एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव को सौंपी है। सीएमओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed