{"_id":"5d35e53e8ebc3e6cee20b358","slug":"expenditure-on-water-projects-will-be-47-crores-balrampur-news-lko472212499","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल परियोजनाओं पर खर्च होंगे 47 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल परियोजनाओं पर खर्च होंगे 47 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में पेयजल परियोजनाओं पर 47 करोड़ रुपये की धनराशि चालू वित्त वर्ष में खर्च की जाएगी। पाइप पेयजल योजना से आठ गांवों में पानी की टंकियों का निर्माण कराने के साथ ही दो अस्पतालों में ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
जिले के हार्ड एरिया वाले क्षेत्रों में 402 स्थानों पर एक्स्ट्राडीप बोरिंग कराई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 550 स्थानों पर इंडिया मार्का-टू हैंडपंप लगाए जाएंगे। चालू वित्त वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों की सभी पेयजल परियोजनाएं पूरी कराई जाएंगी।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के नोडल अफसर व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 में जिले के सभी नौ ब्लॉकों में पेयजल परियोजनाओं पर खर्च करने के लिए 46 करोड़ 89 लाख 94 हजार रुपये का प्रस्ताव केंद्र व राज्य सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन
पेजयल की सभी परियोजनाओं पर केंद्र व राज्य सरकार 50-50 प्रतिशत धनराशि मुहैया कराएंगी। जिले के आठ गांवों में पानी की टंकियों का निर्माण कराने के लिए स्थलों का चयन कर लिया गया है। पीएचसी गैसड़ी व सीएचसी तुलसीपुर में ट्यूबवेल निर्माण कराया जाएगा।
एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिले के गांवों में पेयजल परियोजनाओं का जाल बिछाया जाएगा। पीएचसी गैसड़ी व सीएचसी तुलसीपुर में 23.40-23.40 लाख रुपये से ट्यूबवेल निर्माण कराया जाएगा।
पाइप पेयजल परियोजना के तहत तुलसीपुर ब्लॉक के लालनगर गांव में तीन करोड़ 28 लाख 60 हजार रुपये, विजईडीह में दो करोड़ 31 लाख 73 हजार रुपये व धनौड़ा में तीन करोड़ 62 लाख 69 हजार रुपये, श्रीदत्तगंज ब्लॉक के बनगवां गांव में पांच करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपये, अगया बुजुर्ग में छह करोड़ 38 लाख 49 हजार रुपये, मुजहनी में चार करोड़ 70 लाख 49 हजार रुपये, पिपरी कोल्हुई में चार करोड़ दो लाख 14 हजार रुपये तथा पिपरा रामचंदर गांव में दो करोड़ 78 लाख 78 हजार रुपये से पानी की टंकियों को निर्माण कराया जाएगा। दो करोड़ 49 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि से सदर ब्लॉक में 50, गैसड़ी में 70, पचपेड़वा में 30, तुलसीपुर में 100, गेड़ास बुजुर्ग में 50, हरैया सतघरवा में 50, उतरौला में 50, श्रीदत्तगंज में 100 तथा रेहरा बाजार में 50 इंडिया मार्का-टू हैंडपंप लगाए जाएंगे।
हार्ड एरिया वाले जिले के चार ब्लॉकों में 11 करोड़ 41 लाख 56 हजार रुपये से एक्स्ट्राडीप बोरिंग कराई जाएगी। गैसड़ी में 96, पचपेड़वा में 56, तुलसीपुर में 50 तथा हरैया सतघरवा में 100 एस्क्ट्राडीप बोरिंग होगी। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर जिले के करीब सात लाख लोगों को शुद्घ पेयजल का लाभ मिलेगा।