{"_id":"6249e39f3737af265a094433","slug":"exam-up-balrampur-news-lko6244505123","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के पास होगी प्रश्नपत्रों के कमरे की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के पास होगी प्रश्नपत्रों के कमरे की चाबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्रों वाले डबल लॉक कमरे की चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के हवाले कर दिया गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट कमरों को खोलेंगे और सीसीटीवी कैमरों के समक्ष प्रश्नपत्रों के पैकेट खोले जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तलाशी करने का निर्देश दिया गया है। कोचिंग सेंटरों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। नियमित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण न करने वाले सचल दस्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
डीएम श्रुति ने रविवार को बताया कि अन्य जिलों में अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र लीक हो जाने पर प्रशासन की तरफ से यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी कड़ी कर दी गई है। जिले के सभी 63 परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्रों वाले डबल लॉक कमरों की चाबी अब स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के सपुर्द कर दी गई है। दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रश्नपत्रों वाले कमरे के ताले अपनी मौजूदगी में खुलवाएंगे। बाह्य व आंतरिक केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरों के सामने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को प्रश्नपत्रों के पैकेट खोलने होंगे। यह सभी प्रक्रिया संकलन केंद्र/एमपीपी इंटर कालेज के जिला स्तरीय कंट्रोल रुम पर दिखाया जाएगा।
डीएम ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया है कि यूपी बोर्ड परीक्षा के सभी केंद्रों के आसपास पुलिस के साथ सघन तलाशी कराएं। कोचिंग संस्थानों के संचालकों पर भी कड़ी नजर रखकर उनकी गतिविधियों की पड़ताल करें। जिले में तैनात सभी सचल दस्तों को परीक्षा केंद्रों का नियमित रुप से निरीक्षण कर जायजा लेना होगा अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने डीआईओएस गोविन्द राम से प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।