फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Exam,board

आज से जांची जाएंगी बोर्ड परीक्षा की कापियां

Fri, 22 Apr 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Exam,board
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शनिवार से शुरूकर दिया जाएगा। मूल्यांकन कार्य शुरू कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के एक मात्र संकलन केंद्र एमपीपी इंटर कालेज में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। संकलन केंद्र पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में विभिन्न विषयों की 1,58,144 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। पहले दिन प्रधान परीक्षकों को प्रशिक्षण देकर सैंपल के तौर पर 20-20 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। दूसरे दिन से प्रधान परीक्षकों के निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक/डीआईओएस गोविंद राम ने शुक्रवार को बताया कि जिले में एक मात्र संकलन केंद्र एमपीपी इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह को उप नियंत्रक और शिक्षक सुरेश कुमार यादव को सह उप नियंत्रक बनाया गया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित ढंग से रखने के लिए अलग-अलग कोठार तैयार किए गए हैं। एमपीपी के शिक्षक राम आशीष वरुण व मदन लाल को इंटरमीडिएट और डॉ. दीपक साहू व आनंद प्रताप सिंह को हाईस्कूल के कोठार का प्रभारी बनाया गया है। राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव व जेके मिश्र को पत्राचार की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड प्रयागराज की ओर से हाईस्कूल के विभिन्न विषयों की 82,874 व इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की 65,270 उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के आने का सिलसिला अभी जारी रहेगा। संकलन केंद्र पर पहले दिन प्रधान परीक्षकों को प्रशिक्षण देकर सैंपल के तौर पर 20-20 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। दूसरे दिन से परीक्षकों को कापियों के मूल्यांकन में लगाया जाएगा। सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कापियां जांची जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed