फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Exam

87 परीक्षार्थियों ने दूसरे दिन छोड़ी टीजीटी की परीक्षा

Sun, 08 Aug 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Exam
बलरामपुर। एमएलके पीजी कालेज में दूसरे दिन रविवार को भी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) प्रवेश परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में 654 की तुलना में 567 परीक्षार्थी टीजीटी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पालियों में 87 परीक्षार्थियों ने टीजीटी प्रवेश परीक्षा छोड़ दी है। कालेज प्राचार्य डॉ. आरके सिंह की निगरानी में नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से टीजीटी प्रवेश परीक्षा कराई गई। डीएम श्रुति, सीडीओ रिया केजरीवाल व एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने का निर्देश केंद्र महाविद्यालय प्राचार्य को दिया।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि रविवार को एमएलके महाविद्यालय में दो पालियों में परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में पंजीकृत 408 की तुलना में 362 परीक्षार्थियों ने टीजीटी परीक्षा दी, जबकि 46 परीक्षार्थियों ने किन्हीं कारणों से परीक्षा छोड़ दी है। दूसरी पाली में पंजीकृत 333 की तुलना में 292 परीक्षार्थी टीजीटी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 41 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

टीजीटी की दो दिवसीय प्रवेश परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की ओर से सिर्फ एक केंद्र एमएलके महाविद्यालय में पर्याप्त फोर्स तैनात की गई है। केंद्र पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए प्रशासन व प्राचार्य की तरफ से सभी इंतजाम किए गए। बिना मास्क व सैनिटाइजर के परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से किए गए सभी इंतजाम ठीक रहे। दो दिवसीय टीजीटी प्रवेश परीक्षा में पहले दिन शनिवार को 1796 के सापेक्ष्ज्ञ 1599 परीक्षार्थी शामिल हुए। 197 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ स्टेटिक मजिस्ट्रेट, उपायुक्त मनरेगा महेंद्र देव पर्यवेक्षक व राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन पांडेय सचल दस्ते के रूप में टीजीटी परीक्षा की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed