फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Everyone should try corona vaccination

हर व्यक्ति को कोरोना टीकाकरण लगाने का करें प्रयास

Mon, 24 May 2021 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Everyone should try corona vaccination
बलरामपुर। हर व्यक्ति को कोरोना टीका लगाने का जिला स्तर पर प्रयास शुरु किया जाए। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले स्तर पर पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित कराई जाए। कोरोना टेस्टिंग व कांटैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाया जाए। स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं पर जनप्रतिनिधि नजर रखें और स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराएं।
विज्ञापन

यह बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को देवीपाटन मंडल गोंडा के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित एनआई में वीडियो कांफ्रेंसिंग से डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल व सीडीओ रिया केजरीवाल आदि की मौजूदगी में कही।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम व बचाव कार्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निगरानी व मोहल्ला समितियां डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग करें और कोरोना लक्षण वाले व्यक्तियों का 24 घंटे के अंदर टेस्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांट्रेक्ट ट्रेेसिंग व टेस्टिंग बढ़ाए जाने और शत-प्रतिशत होम आइसोलेट कोरोना मरीजों और लक्षणयुक्त मरीजों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराया जाए। मेडिसिन किट वितरण की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि स्वयं करें। वितरण का सत्यापन आईसीसीसी के माध्यम से कराया जाए।
वेंटीलेटर, ऑक्सीजन कंसट्रेटर व ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के बारे में सीएम ने डीएम ने जानकारी ली। जिले में पोस्ट कोविड वार्ड की क्षमता बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। सांसद, विधायक, चेयरमैन व अन्य जनप्रतिनिधियों को सीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने और महीने में कम से कम दो दिन भ्रमण करने का सुझाव दिया।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए हेल्थ इंफ्रास्ट्रेक्चर को मजबूत बनाने, सैनिटाइजेशन व साफ सफाई का अभियान चलाने का निर्देश दिया जिससे कोरोना के चेन को तोड़ने के साथ-साथ वेक्टरजनित बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।
कम्युनिटी किचन से जरूरतमंदों, स्ट्रीट वेंडरों, ई रिक्शा चालकों व कोरोना मरीजों के परिजनों को भोजन उपलब्ध कराने, कंटेनमेंट जोन में शक्ति किए जाने, डोर स्टेप डिलेवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने, बिना किसी रुकावट के औद्योगिक गतिविधियां चालू रखने, औद्योगिक इकाईयों पर कोविड हेल्थ डेस्क स्थापित किए जाने, सभी अस्पतालों में फायर सेफ्टी का नियमित निरीक्षण किए जाने, टेली कम्युनिकेशन की सुविधा के माध्यम से चिकित्सकीय सलाह लिए जाने का व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया।
एंबुलेंस सेवाओं व अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं का रेट तय किए जाने और अधिक पैसा मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का जिम्मा डीएम को सौंपा। मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, हर जिले में एक जून से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना टीकाकरण प्रारंभ करने और सेंटर पर भीड़भाड़ न जमा हो इसके लिए पहले से इंतजाम करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, सहायक कलेक्टर अजय जैन, नेहा बंधु, सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, डॉ. एके सिंघल व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपांकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed