फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Even after four months, smart classes could not be started in council schools

Balrampur News: चार माह बाद भी परिषदीय स्कूलों में नहीं शुरू हो सकी स्मार्ट क्लास

Mon, 02 Sep 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 02 Sep 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Even after four months, smart classes could not be started in council schools
निजी विद्यालयों की तर्ज पर बेसिक के स्कूलों में शुरू होनी थी स्मार्ट क्लास की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बलरामपुर। शिक्षण सत्र 2024 को चार माह बीत चुके हैं। अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू नहीं हो सकी है। कंपनी ने स्कूलों में एलईडी तो लगा दी है लेकिन इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। इतना ही नहीं इसके संचालन के लिए शिक्षकों का अभी प्रशिक्षण भी नहीं हो पाया है।
विदित हो कि निजी कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास का संचालित किए जाने की योजना है। शासन की तरफ से 247 उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को स्मार्ट क्लास बनाने के लिए चुना गया था। स्मार्ट क्लास में एलईडी लगाने की जिम्मेदारी एक संस्था को सौंपी गई। फरवरी 2024 में ही स्कूलों मेंं एलईडी लगा दी गई है। शिक्षण सत्र एक अप्रैल से चल रहा है। चार माह बीतने को हैं, लेकिन अभी तक स्मार्ट क्लासों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। कुछ शिक्षक जो जानकार हैं, उन्होंने ही स्मार्ट क्लासों का संचालन शुरू कराया है।
विज्ञापन


शीघ्र शुरू कराया जाएगा संचालन

स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए सितंबर माह में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षक नियमित रूप सेे स्मार्ट क्लास का संचालन करेंगे, जिससे विद्यार्थी आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। -शुभम शुक्ला, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed