फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Encroachment removed from main roads for PM's rally

पीएम की रैली को लेकर मुख्य मार्गो से हटवाया गया अतिक्रमण

Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from main roads for PM's rally
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए प्रशासन ने नगर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को वीर विनय चौराहे से लेकर तहसील तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाया गया है। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को पुन: अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को सदर ब्लॉक के हंसुवाडोल गांव में सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण करने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर को साफ सुथरा व अतिक्रमण से मुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख मार्गो से अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में नोटिस दी गई थी। रविवार को नगर कोतवाल संजय दुबे व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पालिका व पुलिस की टीम ने वीर विनय चौराहे से लेकर सदर तहसील तक सड़क की दोनों पटरियों से अवैध कब्जा हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। तमाम दुकानदारों ने स्वयं दुकान के आगे लगे टीन शेड आदि को हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटवाते समय नगर पालिका के सिविल जेई भरत सिंह वर्मा, सफाई निरीक्षक बहोरन सिंह, सफाई प्रभारी सुरेश गुप्ता व बृजेश पाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सीओ ने बताया कि नगर के अन्य मार्गो से भी अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed