फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Employees expressed their anger by taking out a bike rally

बाइक रैली निकालकर कर्मचारियों ने जताया आक्रोश

Tue, 05 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Employees expressed their anger by taking out a bike rally
बलरामपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच की तरफ से मंगलवार को बाइक रैली निकालकर विरोध जताया गया। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी वरूण मिश्र को सौंपा गया। मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहा पर शहीद वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर पुष्पअर्पित किया।
विज्ञापन

मंच के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, संयोजक इंजी. वीएन उपाध्याय, दिलीप कुमार चौहान, शिव कुमार सोनी, राकेश चौधरी, धर्मेन्द्र शुक्ला, अरूण यादव, तुलाराम गिरि, धनीराम, कपील मदान, मसूद आलम व कमरुद्दीन अंसारी आदि ने वीर विनय चौराहे पर बाइक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई प्रमुखता से लड़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ पुरानी पेंशन बेहाली को लेकर आंदोलन का विगुल बजा दिया गया है। जो भी राजनीतिक दल पुरानी पेंशन बहाली का वादा करेंगे उनका कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स मदद करेंगे।
इसके साथ-साथ लड़ाई में कैशलेस चिकित्सा, एसीपी, उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, विद्यार्थियों को बैठने के लिए फर्नीचर, बिजली, पंखे, स्कूलों की सुरक्षा के लिए चहरदीवारी का निर्माण, पीने का शुद्घ पानी, प्रत्येक कक्षा पर अध्यापक, प्रत्येक विद्यालय प्र प्रधानाध्यापक, लिपिक, सफाईकर्मी व चौकीदारों के नियुक्ति की भी मांग की जा रही है।

शिक्षकों के अंर्तजनपदीय व अंत:जनपदीय, संविलयन निरस्त करने, शिक्षकों की पदोन्नति बहाल करने, ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद किए जाने सहित 20 सूत्रीय मांगे भी मंच की लड़ाई में शामिल की गई हैं। बाइक रैली में सभी विभागों के कर्मचारियों, शिक्षकों, अधिकारियों व पेंशनर्स ने शामिल होकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed