{"_id":"6320bf8411459d2b8e724514","slug":"electrification-will-increase-the-speed-of-train-balrampur-news-lko6481865129","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतीकरण होने से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतीकरण होने से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन
बलरामपुर। शोहरतगढ़ से पचपेड़वा तक 36 किलोमीटर रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। मंगलवार को मुख्य अभियंता पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल एके शुक्ल ने विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान इस रेल खंड पर 100 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चलाने का ट्रायल भी किया गया।
मुख्य अभियंता पूर्वोत्तर रेलवे मंगलवार सुबह विभागीय अधिकारियों संग स्पेशल ट्रेन से सबसे पहले शोहरतगढ़ रेेलवे स्टेशन पहुंचे। विद्युतीकरण के तहत 25 हजार वोल्ट की आपूर्ति के लिए इस रेल खंड पर 36 प्वाइंट का उन्होंने निरीक्षण किया। फिर शोहरतगढ़-परसा स्टेशन के बीच स्थित बाणगंगा नदी पर बने ब्रिज संख्या 57 एलसी एवं गेट संख्या 75 बी1 का निरीक्षण करते हुए गेटमैन की सजगता को परखा।
परसा रेलवे स्टेशन पर बैटरी एवं एसी रूम का निरीक्षण करते हुए प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद मुख्य अभियंता पचपेड़वा स्टेशन पहुंचे। वहां स्टेशन अधीक्षक कक्ष, बैटरी रूम, रिले रूम, विद्युत यार्ड, यूपीएस कक्ष, फुट ओवरब्रिज एवं प्लेटफार्म पर उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित अवधि में विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने का निर्देश भी मुख्य अभियंता ने दिया। इस अवसर पर प्रमुख परियोजना निदेशक सुधांशु एस दुबे, मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पीके सिंह, लखनऊ मंडल के अपर रेल प्रबंधक परिचालन शिशिर सोमवंशी तथा वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता धर्मेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।