फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity was cut 10 times in eight hours

Balrampur News: आठ घंटे में 10 बार कटी बिजली

Sun, 24 May 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 24 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Electricity was cut 10 times in eight hours
बलरामपुर। भीषण गर्मी के बीच दिन भर बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान हैं। जिला मुख्यालय हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह अघोषित बिजली कटौती व बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। जिला मुख्यालय पर रविवार सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे के बीच 10 बार ट्रिपिंग हुई।
विज्ञापन

नगर के सिविल लाइन, पहलवारा, चिकनी, नौशहरा व भगवतीगंज मोहल्ले में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हुए। उपभोक्ता करन सिंह व अभिषेक ने बताया कि बार-बार बिजली की आवाजाही से इलेक्ट्रिक उपकरणों के जलने की संभावना बनी रहती है। सुबह के समय बिजली गुल होने से मोटर से पानी नहीं मिल पाता है। हैंडपंप चलाकर पानी भरना पड़ता है। इसी तरह रेहरा बाजार, गैड़ासबुजुर्ग, सादुल्लाहनगर, मथुरा बाजार व शिवपुरा में दिन व रात मिलाकर आठ से 10 घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

नौ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर 15 गांवों में नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। हरिहरगंज के 11 केवी नरायनपुर फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को दिन भर गर्मी में परेशान होना पड़ा। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे थे, इससे निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी। इसके लिए विद्युत विभाग ने 23 व 24 मई को शिफ्टिंग का कार्य कराया। शिफ्टिंग के कारण बलरामपुर ब्लॉक के कोयलरा, कोईलिहा, भलुहिया, दल्लीपुर, सिरसिया, बिरतिहवा, गोपालपुर, बुधनगर, हांसडीह, शंकरपुर, सुभागपुर, शेखरपुर, खुटेहना, सेवकरामपुरवा, गिधरैया, मिश्रौलिया, भीखपुर, नौबस्ती, बेलवा बिनोहनी व खपरीपुर गांव में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। उपभोक्ता कनिकराम व राम संवारे ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली न रहने के कारण बहुत परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed