फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   electric wire

घरेलू लाइन पर गिरा हाईटेंशन तार, 18 घरों के उपकरण जले

Thu, 18 Jul 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
electric wire
उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के अमया देवरिया गांव में घरेलू बिजली लाइन पर अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे 18 घरों के विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गए है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। जर्जर तारों के चलते जिले में आएदिन ऐसी घटनाएं होने लगी हैं जिससे लोगों में भय के साथ-साथ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

अमया देवरिया निवासी मोहम्मद असगर, बबर अली, हबीब हैदर, वसी हैदर, बाबू मिया, लल्लन, पप्पू, अलमदार, अहमद ने गुरुवार को बताया कि अमया खास, हशमतअलीडीह, मुबारक अलीडीह व अमया देवरिया की विद्युत आपूर्ति श्रीदत्तगंज फीडर से की जा रही है। इन गांवों की आबादी दो हजार के करीब है।
विज्ञापन

16 जुलाई की रात में अचानक ग्रामीणों के घरों में लगे पंखे, कूलर व अन्य बिजली के उपकरण जलने लगे। घरों से बाहर निकलकर लोगों ने देखा कि घरेलू विद्युत लाइन पर हाईटेंशन तार गिरा हुआ है जिससे वोल्टेज काफी बढ़ गया। लोगों के घरों के कूलर, फ्रिज, मोटर, पंखा, मोबाइल आदि उपकरण जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की शिकायत पहले भी कई बार की गई लेकिन तार को नहीं हटाया गया। ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन को पत्र भेजकर समस्या का स्थाई निराकरण कराने तथा मदद दिलाने की मांग की है। एक्सईएन रमेश चंद्र ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed