फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   electric,Exam,stop

बिजली गुल, गर्मी में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी

Sun, 15 May 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
electric,Exam,stop
बलरामपुर। भीषण गर्मी में केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा देने को परीक्षार्थी मजबूर हैं। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय में बिजली आपूर्ति के लिए डीआईओएस की तरफ से पत्र लिखा गया है। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस को विद्यालय के स्टाफ की ओर से बिजली गुल रहने की समस्याएं बताई गई। इसके समाधान के लिए डीआईओएस की तरफ से प्रयास शुरू किया गया है। केंद्रीय विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड की 13 जून तक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। उन्होंने बीते दिन सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा केंद्र केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य, शिक्षकों व परीक्षार्थियों ने बताया कि रोजाना परीक्षा के समय बिजली गुल हो जाती है। बिजली न रहने से परीक्षार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान आएदिन बिजली गुल रहती है। विद्यालय में जनरेटर की कोई व्यवस्था नहीं है। परीक्षा के समय बिजली कटौती कर दी जा रही है। डीआईओएस ने बिजली विभाग के एसडीओ देहात से समस्या का निस्तारण कराने की अपील की है। डीआईओएस ने बिजली विभाग के अधिकारियों से अपील किया है कि 13 जून तक दो पालियों में होने वाली परीक्षा के दौरान बिजली की कटौती न की जाए। बिजली कटौती होने से भीषण गर्मी में परीक्षार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed