फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   electric current running through farm fence

Balrampur News: खेत की तारबंदी में दौड़ रहे करंट से महिला की मौत

Mon, 13 Jul 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
electric current running through farm fence
फोटो-17-कलिंजर ग्रिंट मजरा बेनीपुरवा में रोते-बिलखते मृतका के परिजन ।-संवाद - फोटो : मृतक सुनील का फाइल फोटो।
श्रीदत्तगंज। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कालिंजर ग्रिंट के मजरा बेनीपुरवा में सोमवार सुबह गन्ने के खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी राजाराम यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी शांति देवी सोमवार सुबह करीब सात बजे रोज की तरह घर से निकलकर गांव के बाहर खेतों की ओर गई थीं। आरोप है कि गांव के ही तिलकराम और रक्षाराम ने अपने गन्ने के खेत की सुरक्षा के लिए चारों ओर तार लगा रखे थे, जिनमें बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खेत के पास पहुंचते ही शांति देवी तार की चपेट में आ गईं। करंट का तेज झटका लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। कुछ समय बाद खेत की ओर गए ग्रामीणों ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। परिवार के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शांति देवी दम तोड़ चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही रेहरा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मां की मौत से परिवार में मचा कोहराम

शांति देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां का शव देखकर उनके बेटे राजेश और पेशकार बदहवास हो गए। परिवार की महिलाएं भी रोने-बिलखने लगीं। शांति देवी घर की जिम्मेदारियों के साथ खेती-बाड़ी के काम भी संभालती थीं। उनके दो बेटे हैं और परिवार में छोटे बच्चे भी हैं।


घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने खेतों की सुरक्षा के नाम पर बिजली का करंट प्रवाहित करने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही से किसी भी परिवार को बड़ी त्रासदी झेलनी पड़ सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed