{"_id":"612133e58ebc3e79cb724a3d","slug":"election-will-be-held-on-18-posts-of-district-planning-committee-balrampur-news-lko5922619122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति के 18 पदों पर होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति के 18 पदों पर होगा चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिला योजना समिति के 18 पदों पर चुनाव कराने का एलान कर दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचित सदस्यों को जिला योजना समिति में शामिल होने का मौका मिलेगा। कलेक्ट्रेट के न्यायालय कक्ष संख्या 27 में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
चुनाव लड़ने वाले दावेदार 27 अगस्त को पर्चा जमा कर सकेंगे और उसी दिन पर्चों की जांच की जाएगी। 31 अगस्त को नाम वापसी होगी। अधिक उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल होने पर तीन सितंबर को मतदान कराकर काउंटिंग की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने बीते दिन बताया कि जिला योजना समिति के सदस्य पदों पर निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिले में निर्वाचित होने वाले 40 जिला पंचायत सदस्यों को निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
जिला योजना समिति के सदस्य पदों पर अनुसूचित जाति महिला के एक, अनुसूचित जाति के दो, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के दो, अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन अनारक्षित वर्ग महिला के तीन व अनारक्षित वर्ग के सात सीटों पर दावेदारों का चुनाव होगा।
कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष संख्या में 27 में 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे और उसी दिन दोपहर चार बजे के बाद कार्य समाप्ति तक जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर चार बजे तक दावेदारों को नामांकन पत्र वापस लेने का मौका दिया जाएगा।
तीन सितंबर को यदि निर्वाचन में मतदान की आवश्यकता होगी तो सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग कराने का समय निर्धारित कर दिया गया है। तीन सितंबर को दोपहर तीन बजे के बाद कार्य समाप्ति तक मतगणना कराकर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
25 से 27 अगस्त तक सुबह 11 बजे से दोपहर चार बजे तक कलेक्ट्रेट के जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष संख्या 27 से नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल को जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन में सहायक निर्वाचन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।