फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Election Commission observer took stock of EVMs

निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने ईवीएम का लिया जायजा

Fri, 26 Nov 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Election Commission observer took stock of EVMs
बलरामपुर। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयर हाउस में फर्स्ट लेविल चेंकिंग का निरीक्षण कर जायजा लिया। दोनों प्रेक्षक ईवीएम के फर्स्ट लेवल चेकिंग के कार्य से पूरी तरह संतुष्ट रहे। दोनों प्रेक्षक ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। विधानसभा चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के ईवीएम नोडल आफीसर धीरज कुमार व महाराष्ट्र के नोडल आफीसर एबसाहेब अत्माराम कावले ने एक दिवसीय जिला भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट के वेयर हाउस में हो रहे ईवीएम के फर्स्ट लेविल चेकिंग कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम अभिलाष ने दोनों प्रेक्षक को बताया कि सभी ईवीएम के फर्स्ट लेविल चेकिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी ईवीएम को सुरक्षित रखने और चुनाव के दौरान प्रयोग करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1857 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जाएगा। पोलिंग बूथों से 10 प्रतिशत अधिक मात्रा में ईवीएम तैयार कराई जा रही है। सभी राजनीतिक दलों के साथ कई बार बैठकें करके ईवीएम की चेकिंग के बारे में विचार-विमर्श किया जा चुका है।

एक दिवसीय जनपद भ्रमण के बाद दोनों प्रेक्षक वापस लौट गए। दोनों प्रेक्षक के ईवीएम की फर्स्ट लेविल चेकिंग के दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट प्रतीक नरेश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद व मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed