{"_id":"61042eb68ebc3ecd2c1f69d7","slug":"elecation-balrampur-news-lko589193495","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद जब्त हो जाएगी पंचायत चुनाव की जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद जब्त हो जाएगी पंचायत चुनाव की जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की जमानत धनराशि तीन माह बाद जब्त हो जाएगी। बार-बार अपील के बाद भी उम्मीदवार चुनाव खर्च का ब्यौरा उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। जिला व तसील स्तर की लेखा टीम से उम्मीदवारों से चुनाव खर्च का परीक्षण कराने की अपील की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम श्रुति ने पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का ब्यौरा उपलब्ध कराने के लिए लेखा टीम के अधिकारियों का मोबाइल नंबर जारी किया है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन विनोद कुमार ने बीते दिन बताया कि 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को जमानत धनराशि पाने के लिए 90 दिन के अंदर चुनाव खर्च का ब्यौरा उपलब्ध कराना अनिवार्य है। सभी प्रत्याशियों को पर्चा दाखिल करने के समय अवगत कराया गया था कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों को जिला स्तरीय और ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को तहसील स्तरीय लेखा टीम से चुनाव खर्च का परीक्षण कराना होगा। तीन माह के अंदर सभी उम्मीदवारों को चुनाव खर्च से संबंधित व्यय लेखा रजिस्टर बाउचर सहित टीम के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
निर्वाचन परिणाम घोषणा तिथि से तीन माह में चुनाव खर्च का ब्यौरा न देने वाले उम्मीदवारों की जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी। जिला स्तरीय कमेटी के सदस्य वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार के मोबाइल नंबर 8765923661 पर डीडीसी व बीडीसी सदस्य के उम्मीदवारों को संपर्क करना होगा। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों को सदर तहसील में वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक प्रदीप कुमार के मोबाइल नंबर 7906234338, तुलसीपुर तहसील में खंडीय लेखाधिकारी राम शर्मा के मोबाइल नंबर 9807289500 व उतरौला तहसील में खंडीय लेखाधिकारी राम लखन के मोबाइल नंबर 7905046029 पर संपर्क करना होगा।