फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Elderly man dies due to drowning in flood water

Balrampur News: बाढ़ के पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

Wed, 10 Jul 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 10 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies due to drowning in flood water
बलरामपुर। राप्ती नदी की बाढ़ के पानी में डूबने से बुधवार को रंजीतपुर गांव के पास एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कोतवाली देहात के कलवारी गांव निवासी हसिनी (60) बुधवार की सुबह रंजीतपुर में अपनी बेटी के घर जा रहे थे। रास्ते में बाढ़ का पानी अधिक होने के कारण वह उसमें डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने उसका शव बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बाढ़ में बहे दूसरे बच्चे का शाव मिला
वहीं, ललिया थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव के मजरे गंगापुर के दो बच्चे सोमवार को डूब गए थे। इसमें से 12 वर्षीय प्रभु वर्मा का शव बरामद कर लिया गया था। बुधवार को तीसरे दिन नौ वर्षीय नैतिक वर्मा का शव घटना स्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर इटैहिया गांव के पास पीएसी बाढ़ राहत टीम ने बरामद किया है। चौकी प्रभारी मथुरा ओम नारायण मिश्र ने बताया कि शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed