{"_id":"5ed285238ebc3e9075171beb","slug":"eight-injured-in-fight-at-different-places-balrampur-news-lko5237598124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट में आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट में आठ घायल
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम जानकी नगर खुद के मजरा मझिला बनकटी में शनिवार किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में छह लोगों को चोट आई। वहीं एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के घोरमा मठा में दो भाईयों के बीच हुए विवाद में पिता पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को सीएचसी गिलौला पहुंचाया।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम जानकी नगर खुर्द के मजरा मझिला बनकटी निवासी इशरात अली व अटल बिहारी अपने साथियों के साथ एक बाग में मजदूरी पर पेड़ काटने गए थे। वहां किसी बात को लेकर इसरत अली व अटल बिहारी में कहा सुनी हो गई। इस दौरान बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्ष डंडा लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए।
इस दौरान हुई मारपीट में इसराक अली, उस्मान अली, फारुक अली व मोहम्मद नईम तथा दूसरे पक्ष से ओमकर नाथ व अटल बिहारी को चोट आई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वही एक अन्य घटना थाना क्षेत्र के ही ग्राम घोरमा मठा में हुई। जहां गांव निवासी बेकारु व चिनकू सगे भाई हैं। जिनके बीच हिस्सेदारी को लेकर शनिवार को विवाद हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों भाईयों में जमकर लाठियां चली। इसमें बेकारु तथा उसका पुत्र बनारसी घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया। जहां पिता पुत्र का इलाज चल रहा है। वहीं इस बारे में थाना प्रभारी केके यादव बताते हैं कि दोनों ही घटनाओं में दोनो पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।