फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Education will be uplifted only with respect to teachers

शिक्षकों के सम्मान से ही होगा शिक्षा का उत्थान

Sun, 05 Sep 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Education will be uplifted only with respect to teachers
बलरामपुर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। शिक्षक दिवस पर जिले भर में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्र व समाज के विकास में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मिशन शिक्षण संवाद बलरामपुर की जिला इकाई द्वारा बेसिक शिक्षा कार्यालय सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. रामचंद्र व जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

बीएसए ने प्रधानाध्यापक भानू प्रकाश मिश्र, सहायक अध्यापिका प्रतिमा यादव, सहायक अध्यापक सचींद्र नारायण तिवारी, मनोज तिवारी, देवेश मिश्र, अनूप कुमार वर्मा, प्रधानाध्यापक राकेश श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक अनिल कुमार प्रजापति, विकास यादव, डॉ. सुबोध श्रीवास्तव, सहायक अध्यापिका कविता, रूचि वर्मा, सहायक अध्यापक वैभव शुक्ल, हरीश पांडेय, पवन कुमार शुक्ल व सहायक अध्यापिका नेहा सिंह को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा व अच्छे संस्कार के जरिए ही राष्ट्र व समाज का विकास संभव है। बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ-साथ उनमें अच्छे संस्कार लाने का कार्य शिक्षक ही करते है। शिक्षकों के सम्मान से ही शिक्षा का उत्थान हो सकता है।
कार्यक्रम में मिशन शिक्षण संवाद के प्रदेश एडमिन समूह से रवींद्र कुमार सिंह, जिला एडमिन बृजेश कुमार द्विवेदी, ओम प्रकाश सिंह, मोहित देव, कमरुद्दीन अंसारी, राजेश कुमार, महमूदुल हक, डॉ. शम्सुल रहमान व आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे। नगर के पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कालेज में शिक्षक दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डा. एमपी तिवारी ने दीप प्रज्जवलित एवं पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। एकल नृत्य, युगल नृत्य एवं भाषण प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभाग कर शिक्षक दिवस के महत्व को बताया।

इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डा. पीएन तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, शैलेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव व संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed