फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   education minister visit to hospital

करंट से झुलसे नौनिहालों का बेसिक शिक्षा मंत्री ने लिया हालचाल

Tue, 16 Jul 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
education minister visit to hospital
बलरामपुर के सीएचसी उतरौला में घायल बच्चे का हालचाल लेतीं बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसव - फोटो : BALRAMPUR
उतरौला (बलरामपुर)। स्कूल की छत पर हाईटेंशन विद्युत तार गिरने की घटना में घायल हुए बच्चों के इलाज में कोई कमी नहीं बरती जाएगी। घटना के कारणों की जांच कराकर दोषी अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। सभी परिषदीय विद्यालयों के आसपास लगे हाईटेंशन विद्युत तारों को तत्काल हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को जिले के दौरे पर आईं प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने गत 15 जुलाई को प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय नयानगर में करंट से झुलसे बच्चों का हाल चाल लेने अस्पताल पहुंचने पर कही।
विज्ञापन

सबसे पहले राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास व पुष्टाहार अनुपमा जायसवाल ने संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर शिक्षा क्षेत्र उतरौला के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय नयानगर विशुनपुर में 15 जुलाई करंट उतरने की हुई घटना में घायल बच्चों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में घटना में घायल तीन बच्चों का इलाज किया जा रहा है। सभी बच्चों को जूस पिलाते हुुए राज्यमंत्री ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिलेवरी वार्ड का निरीक्षण कर प्रसूताओं का हाल भी जाना।
सीएचसी उतरौला पहुंचकर वहां भी क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा के साथ घटना में घायल हुए 9 बच्चों का हालचाल लिया और उनके स्वास्थ्य होने की कामना की। मंत्री व विधायक ने बच्चों को फल दिया और जूस पिलाया।

उन्होंने बच्चों के परिवारीजनों से बातचीत करते हुए उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान अनूप गुप्ता, राम दयाल यादव, सुधीर श्रीवास्तव, दद्दन त्रिपाठी, सीबी माथुर, एसडीएम एके गौड़, सीओ मनोज यादव और कोतवाल अवधेश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed